– चांदपुर पुलिस की साइबर टीम की कार्रवाई से पीड़ित को मिली राहत

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। साइबर अपराधियों के हाथों रकम गंवाने वाले भिखनीपुर निवासी राम सिंह को पुलिस ने राहत दिलाई है। चांदपुर थाना की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई रकम में से 75 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए।

पुलिस के मुताबिक राम सिंह साइबर फ्रॉड का शिकार हुए थे। उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत संख्या 33102260036226 दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने संबंधित स्तर पर कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को वापस कराने की प्रक्रिया शुरू की। कार्रवाई के परिणामस्वरूप 75 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस पहुंच गए।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन लेनदेन के दौरान विशेष सावधानी बरतें और किसी अनजान व्यक्ति से ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम संबंधी जानकारी या बैंक खाते की गोपनीय जानकारी साझा न करें।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बृन्दावन राय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सौरभ कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह और कांस्टेबल विकास कुमार सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now