– कई दिनों से तनाव में चल रहा था 38 वर्षीय राकेश
– देर शाम तलाश के दौरान परिजनों को मिली घटना की जानकारी
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। मलवां थाना क्षेत्र के शिवबक्स का पुरवा गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव गांव के बाहर खेत में पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया गया कि गांव निवासी रामप्यारे का 38 वर्षीय पुत्र राकेश पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। रविवार दोपहर वह घर से बाहर निकला था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान देर शाम गांव के बाहर खेत में आम के पेड़ से राकेश का शव लटका दिखाई दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मलवां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
