CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम वाजिदपुर के समीप जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय युवक की शव बांस पेड़ से लटका मिला। वहीं मृतक के भाई ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।
जानकारी के अनुसार वाजिदपुर गांव निवासी राममनोहर का पुत्र अविनाश यादव शुक्रवार की दोपहर घर से निकला था। गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर बांस के पेड़ से उसका शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक का भाई उमा शंकर ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now