filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 34;

फोटो परिचय-  एसपी को शिकायती पत्र सौंपने जाती पीड़िता।

– मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने और धमकाने का लगाया आरोप

– जबरन ले जाने, सादे कागजों पर हस्ताक्षर कराने व दुष्कर्म का भी दावा

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने ही मुकदमे के विवेचक दरोगा पर अधिकारों का दुरुपयोग करने और उसके साथ गंभीर अपराध करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने तथा निष्पक्ष जांच के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम सलेमपुर निवासी अंशु देवी पत्नी दिलीप कुमार ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते 24 जनवरी की रात उसकी ननद राधा देवी को ग्राम बघौली निवासी बीरन पुत्र अवध राम कथित तौर पर अगवा कर ले गया था। मामले में अगले दिन थाने में शिकायत दी गई, लेकिन सुनवाई न होने पर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय के आदेश पर तीन अप्रैल 2026 को मुकदमा संख्या 47/2026 के तहत बीएनएस की धारा 87, 137(2) और 351(2) में प्राथमिकी दर्ज हुई।

महिला का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी संबंधित आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसके उलट विवेचक दरोगा आरिस पाटिल लगातार उस पर मामले में समझौता करने का दबाव बनाते रहे। पीड़िता के मुताबिक 18 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे दरोगा उसके घर पहुंचे। उस समय पति और ससुर घर पर नहीं थे तथा उसकी छह माह की बच्ची भी मौजूद थी।

महिला का आरोप है कि घर पर अकेला होने की बात बताने के बावजूद दरोगा उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर थाने ले गए और बाद में अपने निजी आवास पर पहुंचाया। वहां मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी गई।

शिकायती पत्र में पीड़िता ने दरोगा पर जबरन सादे कागजों पर हस्ताक्षर कराने और दुष्कर्म करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने पूरे मामले को पुलिस विभाग की छवि से जुड़ा बताते हुए आरोपी के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने, निष्पक्ष जांच कराने तथा दोष सिद्ध होने पर कठोर कानूनी और विभागीय कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now