फोटो परिचय-  पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते कांग्रेसजन।

– जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में पूर्व प्रधानमंत्री को दी गई श्रद्धांजलि

– जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने व्यक्त किए विचार, देशहित में लिए गए साहसिक फैसलों को सराहा

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर बुधवार को ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान, मजबूत नेतृत्व और ऐतिहासिक निर्णयों को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान को सर्वोपरि रखते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। राष्ट्रहित में उनके द्वारा किए गए कार्यों की बराबरी करना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का राजनीतिक कद और उनकी उपलब्धियां भारतीय इतिहास में हमेशा याद रखी जाएंगी। उनके व्यक्तित्व की तुलना आज के नेताओं से करना उचित नहीं है।

शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपनी दूरदर्शिता, साहस और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की अलग पहचान स्थापित की। विपरीत परिस्थितियों में भी निर्णय लेने की उनकी क्षमता अद्वितीय थी। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का नेतृत्व और उनकी कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

गोष्ठी में वरिष्ठ नेता सुधाकर अवस्थी, शोभा दुबे, देवी प्रकाश दुबे, पं. रामनरेश महाराज, फजलुर्रहमान असलम, ओमप्रकाश कोरी, चौधरी मोइन राईन, सैयद सहाब अली, जेपी पासवान, आरिफ खान, निजामुद्दीन, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, अब्दुल रज्जाक, अकरम काले, मोहम्मद रमजान, हम्माद हुसैन, धर्मेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now