पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करते भाजपाई।
– पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का भाजपाईयों ने किया स्वागत
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल के प्रथम जनपद आगमन पर जिले में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। खागा टोल प्लाजा, चैड़गरा व छिवली नदी सहित विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों कार्यकर्ता घंटों पहले से उनके स्वागत के लिए डटे रहे। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और भाजपा के समर्थन में गगनभेदी नारों से पूरे क्षेत्र का माहौल उत्साहपूर्ण बना दिया।
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे ने किया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का पुष्पमालाएं पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में पूरे मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज राजपूत, जिला महामंत्री डॉ. अमित शर्मा, महामंत्री बुद्ध प्रकाश मौर्य, उपाध्यक्ष उमेश मौर्य, कामता मौर्य, घनश्याम पाल, सिंपू शिवहरे, श्याम यादव, अन्नू कटियार, नितिन पटेल, यशवीर सिंह, सत्यम गुप्ता, अक्षत शिवहरे, बलराम, सत्य भगवान गुप्ता, बबलू कालिया, चेयरमैन खागा गीता सिंह, रेखा सरोज सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now