फोटो परिचय- चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते किसान।
– किसानों ने देखी केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां, विकास कार्यों की तस्वीरों ने खींचा ध्यान
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में आयोजित मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के कार्यक्रम के दौरान लगी चित्र प्रदर्शनी ने किसानों का ध्यान आकर्षित किया। सूचना विभाग की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विकास परियोजनाओं को चित्रों व सूचनात्मक सामग्री के जरिए प्रस्तुत किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस प्रदर्शनी में किसानों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में पहुंचे किसानों ने प्रदर्शनी का भ्रमण कर कृषि, जनकल्याण और विकास से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, उनके कार्यों और विभिन्न उपलब्धियों से संबंधित चित्र भी प्रदर्शित किए गए।
प्रदर्शनी में प्रदेश में संचालित प्रमुख विकास योजनाओं, जनहितकारी कार्यक्रमों तथा सरकार की उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से दर्शाया गया। सूचना विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य आम लोगों तक सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी सरल एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाना है। किसानों समेत अन्य आगंतुकों ने चित्रों और सूचनात्मक सामग्री के माध्यम से योजनाओं की जानकारी ली।
