CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जहानाबाद थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध असलहा लेकर स्विफ्ट कार से घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी भागने की कोशिश भी नहीं कर सका। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन, 250 रुपये नकद तथा स्विफ्ट कार बरामद हुई।
पुलिस के मुताबिक जिले भर में अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जहानाबाद थाना पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि सी.के. पब्लिक स्कूल चैराहे के पास एक संदिग्ध स्विफ्ट कार खड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कार में बैठा युवक भागने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुस्ताक अहमद पुत्र मोहब अली निवासी मंझपुर थाना मलवां बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और 250 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना जहानाबाद में आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विकास कन्नौजिया, आरक्षी निशांत मिश्रा, आरक्षी कृष्ण कुमार तथा आरक्षी शक्ति प्रकाश की अहम भूमिका रही।
