filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;

फोटो परिचय-  रूदांश ईवी मोटर्स के उद्घाटन अवसर पर पूजा-अर्चना करते परिवारीजन।

– राधानगर में शुरू हुआ रूदांश ईवी मोटर्स का शोरूम, लोगों को मिलेंगे आधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन

– विधायक विकास गुप्ता बोले- पर्यावरण संरक्षण के साथ आर्थिक बचत में भी कारगर हैं ई-वाहन

– संचालक ने बिक्री के साथ बेहतर सर्विस उपलब्ध कराने का जताया भरोसा

 

फतेहपुर(CNF)। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच राधानगर क्षेत्र में एक नए ईवी शोरूम की शुरुआत हुई। बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप स्थापित रूदांश ईवी मोटर्स का शुभारंभ अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने फीता काटकर किया। उद्घाटन से पहले विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी, स्थानीय नागरिक और शुभचिंतक मौजूद रहे।

शोरूम के शुभारंभ अवसर पर विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि बदलते समय के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए ई-वाहन लोगों के लिए उपयोगी विकल्प बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में इस तरह के नए प्रतिष्ठान शुरू होने से ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुरूप विकल्प मिलेंगे और स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

शोरूम संचालक सचिन अग्रहरि ने बताया कि रूदांश ईवी मोटर्स के माध्यम से ग्राहकों को आधुनिक तकनीक से लैस इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि ग्राहकों को उचित कीमत पर बेहतर गुणवत्ता के वाहन मिलें। उन्होंने कहा कि वाहन बिक्री के साथ ग्राहकों की सुविधा के लिए सर्विस और बिक्री के बाद की सेवाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

उद्घाटन कार्यक्रम में शिवबाबू अग्रहरि समेत क्षेत्र के व्यापारी, गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग शामिल हुए। अतिथियों और शुभचिंतकों ने संचालक परिवार को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर बधाई देते हुए कारोबार की सफलता की कामना की।

इस अवसर पर उमा अग्रहरि, नेहा अग्रहरि, अन्शू अग्रहरि, प्रिन्स अग्रहरि, कृष्ण बिहारी, विजयभान, रविशंकर अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, अभिषेक अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now