सीएम आरोग्य मेला में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक।
– तेरह मरीजों का हुआ उपचार
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। क्षेत्र के कटोघन उपस्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के गांवों से पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। जुकाम, बुखार समेत सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
चिकित्सा टीम ने मेले में आने वाले मरीजों की जांच कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। जांच के बाद चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श देने के साथ ही निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं। चिकित्सक डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को दोपहर तक कुल 13 मरीज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सभी मरीजों का चेकअप करने के बाद उनकी बीमारी के अनुसार दवा दी गई। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम में जुकाम, बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा किसी भी तरह की परेशानी होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की जरूरत है। आरोग्य मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को साफ-सफाई, खान-पान और मौसमी बीमारियों से बचाव के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई। स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को उपचार के साथ नियमित रूप से स्वास्थ्य की देखभाल करने की सलाह दी गई। मेले में फार्मासिस्ट धर्मेंद्र सिंह और वार्ड ब्वाय मोहित सिंह मौजूद रहे। स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों की जांच और दवा वितरण में सहयोग किया। स्थानीय लोगों ने गांव के उपस्वास्थ्य केंद्र में आरोग्य मेले के आयोजन को उपयोगी बताते हुए इसका लाभ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now