सिटी न्यूज़ फतेहपुर
फतेहपुर(CNF)। सदर कोतवाली क्षेत्र के ताम्बेश्वर नगर में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते 24 वर्षीय युवक ने घर के अन्दर फांसी लगाकर लिया। वहीं परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार शहर के क्षेत्र ताम्बेश्वर नगर निवासी सोमनाथ का पुत्र राहुल राज ने रविवार की दोपहर लगभग एक बजे फांसी लगा लिया। तभी परिजनों को नजर उस पर पड़ गयी। उसे तत्काल फांसी के फंदे से उतार कर उपचार के लिए सदर अस्पताल लाये। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पुत्र द्वारा आत्महत्या का कारण पिता नहीं बता सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now