सदस्यों को साड़ी व आईडी कार्ड वितरित करतीं राष्ट्रीय अध्यक्ष।
– राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गुलाबी साड़ी व आईडी कार्ड किया वितरित
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। हसवा ब्लॉक के बेर्राव गांव में शनिवार को गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक जनसंगठन का विशाल संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बहुआ, असोथर और हसवा ब्लॉक के दर्जनों गांवों से पहुंचीं सैकड़ों महिलाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर महिला अधिकार, न्याय और सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में संगठन की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने नव-मनोनीत महिला सदस्यों को संगठन की पहचान स्वरूप गुलाबी साड़ी और आईडी कार्ड वितरित कर उनका स्वागत किया। सदस्यता अभियान के दौरान महिलाओं में उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था। हेमलता पटेल ने कहा कि जब महिलाएं संगठित होती हैं तो समाज में बदलाव की नई शुरुआत होती है। एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक हर पीड़ित, शोषित और जरूरतमंद महिला की आवाज बनकर उसके अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। बेर्राव गांव पहुंचने पर हेमलता पटेल एवं संगठन की पदाधिकारियों का महिलाओं और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय आयोजक संगीता देवी एवं कुशमा देवी की अहम भूमिका रही। संगठन विस्तार अभियान में सरकी, रमवा पंथुवा, बेर्राव, मीरापुर, कुसुम्भी, रमवा, रामपुर, कंधिया, गाजीपुर और करसवा समेत अनेक गांवों की महिलाओं ने भाग लिया। सदस्यता ग्रहण करने वाली प्रमुख महिलाओं में मनीषा, चन्द्ररेखा, शांति, विमला, रूबी, नीतू, माया, ज्योति, रेनू, मंजू, अंजना, सुमन, आरती, प्रियंका, रंजना, माधुरी, रानी और अर्चना सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। अंत में महिलाओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा अन्याय के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now