फोटो परिचय ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करते कांग्रेसी।

– कलेक्ट्रेट से विद्यार्थी चौराहे तक निकला विरोध मार्च

– मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की उठाई मांग

– केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ की नारेबाजी

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस का विरोध सोमवार को सड़कों पर दिखाई दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश द्विवेदी और शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट स्थित आंबेडकर पार्क से विरोध मार्च निकालते हुए विद्यार्थी चौराहे तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और विरोध स्वरूप पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों के बीच उठ रहे सवालों का स्पष्ट जवाब सामने आना चाहिए। जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्ष चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों पर स्थिति स्पष्ट किए जाने की मांग की।

शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डू ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर कांग्रेस लगातार अपनी आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ भी नारे लगाए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव से संबंधित प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों और आम मतदाताओं की शंकाओं का समाधान किया जाना जरूरी है। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

प्रदर्शन में शेख एजाज अहमद, संतोष कुमारी शुक्ला, प्रकाश पांडेय, शिवाकांत तिवारी, कलीम उल्ला सिद्दीकी, राजेंद्र लोधी, राजीव लोचन निषाद, ओम प्रकाश कोरी, रामनरेश महाराज, मनोज घायल, नरेंद्र सिंह रिक्की, मोहित मिश्रा, उदित अवस्थी, आदित्य श्रीवास्तव, अरुण जायसवाल, नौशाद अहमद, शकीला बानो, पप्पी राजपूत, नीलम द्विवेदी, निशा गुप्ता, मो. हफीज, मो. कासान, आफताब अहमद, मो. इस्माइल, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, चौ. मोइन राइन, राजन तिवारी, मोहसिन खान, इमरान सिद्दीकी, निजामुद्दीन, नवनीत तिवारी, सलीम शेख, इंद्रजीत लोधी, मो. कासिम, अमीरुल जमा खान, असगर अली, नाजिम, अब्दुल रज्जाक, अतुल पासवान, नजमी कमर, अकबर काले, मो. चांद, हम्माद हुसैन, मो. नाजिम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now