filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;

अकादमी के उद्घाटन पर पौधरोपण करते अतिथि।
– ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन सरकारी स्कूलों के बच्चों को देगा निःशुल्क प्रशिक्षण
CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन (जीवाईसीयू) संस्था परिवार द्वारा जीवाईसीयू ग्रीन इंडिया अभियान के अंतर्गत वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं स्पोट्र्स अकादमी के भव्य शुभारंभ समारोह का आयोजन न्यू तहसील चैराहा, भैरमपुर रोड स्थित खेल मैदान में किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, अभिभावकों, समाजसेवियों एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण और खेल विकास का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, एडीआईओएस अविनाश कुमार आनंद एवं शाश्वत गर्ग ने दीप प्रज्जवलित कर एवं पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जीवाईसीयू की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। संस्था द्वारा खिलाड़ियों को जीवाईसीयू स्पोट्र्स ड्रेस वितरित की गई तथा उन्हें अनुशासन, नियमित अभ्यास और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही एक सदस्य-एक पौधा संकल्प के साथ बड़ी संख्या में पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में पूर्व डीएसपी एवं जीवाईसीयू के वरिष्ठ संरक्षक शिव स्वरूप, अशोक तपस्वी, शिक्षिका आसिया फारूकी महानिदेशक एबी बाबू, कंचन धर्मकांति, महासचिव आरएस राजू, स्पोट्र्स हेड आशुतोष, अतुल, विभूति राज सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह मैनेजर वाणी इंटरनेशनल स्कूल, कौशलेंद्र शुक्ल, अजय सिंह, विकासिनी देवी, प्रधान कमल लोधी सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में जीवाईसीयू परिवार ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी खेल, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now