जिलाध्यक्ष को पौधा भेंटकर सम्मानित करते भाजपाई।
– जिले के सभी मंडलों के 353 शक्ति केंद्रों में आयोजित हुई बैठकें
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के दिशा-निर्देश पर रविवार को जिले के सभी शक्ति केन्द्रों में बैठकें आयोजित हुई, जिसमें शक्ति केंद्र संयोजक के साथ ही सम्बन्धित बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र में निवास करने वाले सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठकों को गतिशील बनाने में जिला पदाधिकारी व मंडल प्रभारियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।
जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के गाजीपुर के चुरियानी व अयाह शक्ति केंद्र की बैठक में उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बूथों को और सशक्त बनाने में शक्ति केंद्रों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है, आगामी अभियानों कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम व आगामी विधानसभा स्तर पर सम्पूर्ण प्रदेश में भाजपा द्वारा 22 जुलाई को होने वाले बूथ सम्मेलन व मनकी बात कार्यक्रम पर चर्चा हुई। बैठक में जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी, रूद्रपाल सिंह सहित शक्तिकेंन्द्र संयोजक उपस्थित रहे। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह द्वारा खागा विधानसभा क्षेत्र में धाता मंडल के अहमदपुर कुसभा, सैदपुर व बेलाई शक्ति केंद्रों पर आयोजित बैठकों में भाग लिया गया। जहां प्रदीप सिंह, विष्णु केसरवानी, शिवभूषण, कुलदीप सिंह व रामदुलारे पासवान सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
