परिजनों को चेक सौंपते डीएम रविन्द्र सिंह।
– एसबीआई सैलरी पैकेज अकाउंट के तहत मिली पचास लाख की धनराशि
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बिंदकी तहसील में कार्यरत रहे लेखपाल अमित कुमार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को पचास लाख रूपए का चेक सौंपा।
एसबीआई ने यह धनराशि अमित कुमार के लिए गए स्टेट गवर्मेंट सैलरी पैकेज अकाउंट के तहत दी है। इस अवसर पर मृतक लेखपाल के भाई कृष्ण कुमार, सुरेंद्र कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई हिमांशु प्रकाश, मुख्य प्रबंधक रूपेश गंगवार, ऑटो लोन एरिया मैनेजर उमेश पांडेय, ब्रांच मैनेजर कोड़ा जहानाबाद अजीत राय उपस्थित रहे।
