फोटो परिचय-  मुसाफा गांव में बरामद अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार आरोपी।

– मुसाफा गांव के मकान में छिपाकर रखा गया था पटाखों का स्टॉक

– भंडारण और बिक्री का लाइसेंस नहीं दिखा सका आरोपी

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। त्योहारों के दौरान अवैध पटाखों की खरीद-बिक्री और भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बकेवर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुसाफा गांव में छापेमारी कर एक मकान से 418 किलोग्राम पटाखे बरामद किए। मौके से राहुल गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने संबंधित मकान की तलाशी ली। इस दौरान 18 गत्तों और दो बोरियों में रखे पटाखे मिले। पटाखों के भंडारण एवं बिक्री से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।

मामले में थाना बकेवर में मुकदमा अपराध संख्या 136/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 तथा विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9(ख) में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, मुसाफा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल मुकेश सिंह, कांस्टेबल रविंद्र कुमार, रिजर्व कांस्टेबल मंगल चौहान और रिजर्व कांस्टेबल अर्जुन पटेल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now