फोटो परिचय- ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स।
– डीएम की मौजूदगी में ईवीएम-वीवीपैट का हुआ परीक्षण
– राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने मतों का मिलान कर परखी गई व्यवस्था
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए गुरुवार को मॉक पोल आयोजित कर ईवीएम व वीवीपैट की कार्यक्षमता जांची गई। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में परीक्षण मतदान कराया गया।
मॉक पोल के दौरान मशीनों में दर्ज मतों का मिलान कर परिणामों की जांच की गई। साथ ही मतदान से संबंधित व्यवस्थाओं का परीक्षण करते हुए संभावित तकनीकी समस्याओं से निपटने की तैयारियां परखी गईं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों और मतदान कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनय पांडेय, उपजिलाधिकारी प्रियंका अग्रवाल समेत संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
