फोटो परिचय- (2) महारैली की तैयारियों को लेकर पत्रकारों से वार्ता करते राष्ट्रीय पर्यवेक्षक मनीष यादव, साथ में जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा।
– एक नवंबर की महारैली को लेकर राष्ट्रीय पर्यवेक्षक ने परखी तैयारियां
– जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष ने भाजपा पर लगाए चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोप
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। आगामी एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महारैली में जिले से करीब पांच सौ कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसी सिलसिले में राजस्थान के विधायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक मनीष यादव ने फतेहपुर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए महारैली को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।
पत्रकारों से बातचीत में जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी और शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वोट चोरी के मुद्दे पर जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित कराने के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।
राष्ट्रीय पर्यवेक्षक मनीष यादव ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि महारैली के जरिए लोकतंत्र की मजबूती और निष्पक्ष चुनाव की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ नेता राजेंद्र शुक्ला, शिवाकांत तिवारी, कलीम उल्ला सिद्दीकी, राजेंद्र लोधी, जेपी पासवान, राम नरेश महाराज, हेमलता पटेल, सैयद सहाब अली, राजीव लोचन निषाद, अब्दुल रज्जाक, मो. कासान, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, आनंद सिंह गौतम, शकीला बानो, रेखा पासवान, उदित अवस्थी, आदित्य श्रीवास्तव, प्रेम शंकर बाजपेयी, इंद्रजीत लोधी, निजामुद्दीन, चौधरी मोइन राइन, ओम प्रकाश कोरी, राकेश शास्त्री, राम शंकर शुक्ला, मो. शफीक, धर्मेंद्र सिंह, इमरान सिद्दीकी, नौशाद अहमद और उस्मान बेग सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

