फोटो परिचय- जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह का स्वागत करते व्यापारी नेता।
– धाता में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों की रही मौजूदगी
– स्मृति चिन्ह व पटका पहनाकर अतिथियों का किया गया सम्मान
CITY NEWS FATEHPUR
धाता, फतेहपुर(CNF)। नगर में व्यापार मंडल की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह का व्यापारियों ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया। कार्यक्रम का आयोजन धीरेन्द्र केशरवानी के आवास पर किया गया, जहां व्यापारी नेताओं एवं स्थानीय लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत कर क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
समारोह में वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार की ओर से विभिन्न वर्गों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा विकास कार्यों को गति देने की अपेक्षा भी जताई।
इस दौरान खखरेरू चेयरमैन प्रतिनिधि गुड्डू केशरवानी एवं संदीप गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल एसोसिएशन के व्यापारी बीरेंद्र केशरवानी, लालू केशरी, भाजपा नेता शिवम केशरवानी, भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य उत्कर्ष जायसवाल, गब्बर भैया, नितिन मोदनवाल, कुलदीप चौधरी, शिवम, सुजल, मोहित समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
