– मृतका के भाई ने लगाया मारने पीटने का आरोप
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के रानीसागर मजरे नन्दापुर गांव में संदिग्ध अवस्था में 30 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी। वहीं मृतका के भाई ने पति पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। जिसके चलते बहन ने आत्महत्या कर ली है।
जानकारी के अनुसार रानीसागर मजरे नन्दापुर गांव निवासी रमेश की पत्नी शोभा देवी ने संदिग्ध अवस्था में घर में जहरीला पदार्थ खा लिया कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के भाई परवेश कुमार ने बताया कि बहनोई अक्सर करके उसकी बहन को मारता पीटता और उसके ऊपर गलत लांक्षन लगाता था। जिससे त्रस्त आकर उसकी बहन ने जहर खाकर आन दे दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पाेट के बाद ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now