फोटो परिचय-  राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलातीं डीएम निधि गुप्ता वत्स।

* कलेक्ट्रेट में आयोजित समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया एकजुटता का संकल्प

* डीएम ने लौहपुरुष के योगदान को याद कर उनके आदर्शों पर चलने की दी प्रेरणा

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। देश की एकता और अखंडता के सूत्रधार सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने लौहपुरुष के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं राष्ट्र के प्रति योगदान को नमन किया।

इस अवसर पर डीएम ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से स्वतंत्र भारत को एकजुट करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने में उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक को आपसी सद्भाव, समरसता और राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व विनय पाण्डेय, एडीएम न्यायिक सुनील कुमार, अपर उप जिलाधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now