फोटो परिचय- गौतम नगर में नाला निर्माण की जांच कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने वाले एसपी शुक्ला।

* जनपद सेवा संस्थान के अध्यक्ष एसपी शुक्ला ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

* पर्याप्त चौड़ाई और दोनों ओर आरसीसी दीवार बनाकर निर्माण कराने की मांग

* जलनिकासी बाधित होने और दोबारा अतिक्रमण की जताई आशंका

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। आईटीआई रोड स्थित गौतम नगर में बड़े नाले के निर्माण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। निर्माण कार्य के स्वरूप और नाले की चौड़ाई पर आपत्ति जताते हुए प्रमुख समाजसेवी एवं जनपद सेवा संस्थान के अध्यक्ष एसपी शुक्ला ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।

एसपी शुक्ला ने ज्ञापन में कहा कि बड़े नाले का निर्माण निर्धारित स्वरूप के अनुरूप पर्याप्त चौड़ाई में कराने के बजाय उसे छोटी नाली के रूप में बनाया जा रहा है। इसके अलावा नाले को बीच में बनाने के स्थान पर पूर्वी दिशा में निर्माण कराए जाने पर भी उन्होंने सवाल उठाए। उनका कहना है कि इससे पश्चिमी तरफ खाली स्थान पर दोबारा अतिक्रमण होने की आशंका है, वहीं पानी की निकासी व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में शहर की जलनिकासी व्यवस्था बेहतर बनाने के उद्देश्य से नाले को चौड़ा कराया गया था और दोनों तरफ से अतिक्रमण हटवाया गया था। ऐसे में यदि वर्तमान निर्माण में पर्याप्त चौड़ाई और मजबूती का ध्यान नहीं रखा गया तो बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या गंभीर हो सकती है। इससे आसपास के आवासीय भवनों के साथ पूर्वी तरफ स्थित जनपद सेवा संस्थान के खादी भंडार को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

एसपी शुक्ला ने जिलाधिकारी से निर्माण स्थल का निरीक्षण कराकर वास्तविक स्थिति की जांच कराने तथा नाले को पर्याप्त चौड़ाई में पक्का बनवाने की मांग की है। उन्होंने दोनों तरफ आरसीसी की दीवारों का निर्माण कराने पर जोर देते हुए कहा कि इससे जलनिकासी सुचारु रखने के साथ ही भविष्य में अतिक्रमण और जलभराव की आशंकाओं को कम किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now