डीएम को शिकायती पत्र देने के लिए खड़े ललौली के बाशिन्दे।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। ललौली के ग्रामीणों ने चकबंदी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और बिना सर्वे कार्य कराए कब्जा परिवर्तन/पैमाइश किए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पहले गांव का पूर्ण सर्वे कराया जाए, उसके बाद ही चकबंदी की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि चकबंदी टीम द्वारा किए जा रहे कार्य में कई खामियां सामने आ रही हैं। गांव में सही सर्वे न होने के कारण चक निर्माण के दौरान कई लोगों के पुराने मकान, पूर्वजों की कब्रें, कुएं तथा अन्य स्थायी संरचनाएं दूसरे व्यक्तियों के चकों में आ रही हैं। इससे ग्रामीणों के बीच विवाद और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पत्र में कहा गया है कि यदि वर्तमान स्थिति में चकबंदी का कार्य जारी रहा तो भविष्य में मारपीट और अप्रिय घटनाओं की आशंका बढ़ सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सर्वे के बिना चल रही चकबंदी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोका जाए तथा नए सिरे से सर्वे कराकर निष्पक्ष चक निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सर्वे न होने के कारण अधिकांश काश्तकारों के रकबे में कमी दर्शाई जा रही है। उनका दावा है कि लगभग 80 प्रतिशत किसानों की भूमि कम हो गई है, जिससे उनमें भारी नाराजगी है। साथ ही ग्राम ललौली प्रतिवर्ष बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण भूमि संबंधी विवाद और भी गंभीर हो सकते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सर्वे के उपरांत ही चकबंदी कार्य कराने की मांग की है। इस मौके पर मोहम्मद अली, असलम खान, फारूक बक्श खान, मोबीन खान, सईद अली, मोहम्मद हारून, इफ्तेखार खान, अशरफ खान, खैराती खान, मुबारक खान, असलम खान आदि मौजूद रहे।
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41; 