CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम पथरी मजरे अढ़ावल में गुरूवार की सुबह घरेलू कलह के चलते 31 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार पथरी मजरे अढ़ावल गांव निवासी रामआसरे निषाद का पुत्र अमित कुमार निषाद ने गुरूवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई सुखदेव ने बताया कि उसकी भाभी अनीता एक सप्ताह पूर्व मायके चली गई थी। जिसके बाद भाई शराब पीने लगा था और आज सुबह उसने फांसी लगा ली। मृतक अपने पीछे छह वर्षीय पुत्र आयुष, ढाई वर्षीय पुत्र अभिषेक व आठ वर्षीय पुत्री हिमांशी को छोड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now