– हमलावर बैग में रखे ढाई लाख रूपये लूटकर फरार
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सदर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी मुराईनटोला में शनिवार की देर रात मोहल्ले के एक युवक ने थोक फल विक्रेता से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। इंकार कर देने पर युवक ने दोनो भाईयों पर ताबडतोड चाकुओं से हमला कर दिया। जिसे दोनो भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके भाग खड़ा हुआ। हमलावर जाते-जाते बैग में रखे लाखो की नगदी लेकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार उत्तरी मुराईटोला मोहल्ला निवासी थोक फल विक्रेता गुलाम अहमद का 36 वर्षीय पुत्र वसीम, 40 वर्षीय नसीम अहमद अपने दुकान में बैठे थे। तभी मोहल्ले का ही खुर्शीद पुत्र स्व0 जान मोहम्मद उनके पास आया और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। इंकार कर देने पर गाली देते हुये चला गया और कुछ ही देर बाद चाकू लाकर दोनो भाईयों पर हमला करने लगा। जिससे छोटे भाई वसीम के पसली में पांच चाकू के घाव व बडे भाई के कमर व पीठ में चाकू के गहरे निशान है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर पास में रखे बैग से ढाई लाख रूपये लूट कर फरार हो गया। उधर शोर शराबा सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल दोनो भाईयों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज दौरान बड़े भाई नसीम ने बताया कि आये दिन वह उनके पास आकर शराब के लिए पैसा मांगता था। न देने पर गाली गलौज करने लगता था। जिस पर उसे दो तीन सौ रूपये दे देता था। आज उसने हद कर दी और पैसे ने देने पर उसने दोनो भाईयों पर उसने जान लेवा हमला कर दिया।
