फोटो परिचय-  प्रेस क्लब ऑफ यूपी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मो. शमशाद।

– लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाकर संगठन ने जताया भरोसा

– जल्द गठित होगी नई जिला कार्यकारिणी, पत्रकारों के हितों को मिलेगी प्राथमिकता

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF। प्रेस क्लब ऑफ यूपी ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और जिले में पत्रकारों की एकजुटता को मजबूत करने की दिशा में वरिष्ठ पत्रकार मो. शमशाद को लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके पुनर्मनोयन को संगठन में उनके अनुभव, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता पर जताए गए भरोसे के रूप में देखा जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव ने शमशाद के नाम पर मुहर लगाते हुए उन्हें पुनः जिला संगठन का नेतृत्व सौंपा। इस निर्णय के बाद पत्रकारिता जगत में उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। पत्रकारों, संगठन के पदाधिकारियों और समर्थकों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठनात्मक गतिविधियां और मजबूत होंगी तथा पत्रकारों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

तीसरी बार जिम्मेदारी मिलने पर जिलाध्यक्ष मो. शमशाद ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संगठन को सक्रिय मंच के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने बताया कि जिला संगठन का विस्तार करते हुए शीघ्र ही नई कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। इसमें योग्य, सक्रिय और समर्पित पत्रकारों को शामिल कर उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक प्रभावशाली बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now