साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में धूम मचा चुकी अभिनेत्री काजल अग्रवाल आज यानी की 19 जून को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। काजल अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में काजल अग्रवाल सबसे अधिक डिमांड की जाने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में..

जन्म और परिवार

एक पंजाबी परिवार में 19 जून 1985 को काजल अग्रवाल का जन्म हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के सेंट एनी हाई स्कूल से पूरी की है। फिर काजल ने केसी कॉलेज मुंबई से अपनी ग्रेजुएशन मास मीडिया स्ट्रीम में पूरा किया। काजल अग्रवाल ने जर्नलिज्म की पढ़ाई की है। वह एक टीवी जर्नलिस्ट बनना चाहती थीं। लेकिन किस्मत ने उनको एक्ट्रेस बना दिया था। फिल्मों में आने से पहले काजल एमबीए की पढ़ाई करने का विचार बना रही थीं।

फिल्मी सफर

काजल अग्रवाल ने फिल्म ‘लक्ष्मी कलयाणम’ में कल्याण राम के अपोजिट तेलुगू सिनेमा जगत में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस को पहली कमर्शियल सफलता तेलुगु मूवी ‘चंदामामा’ से मिली थी। वहीं साल 2009 में आई फिल्म ‘मगधीरा’ ने काजल को तेलुगू सिनेमा का स्टार बना दिया। इसके बाद काजल के अभिनय की गाड़ी दौड़ पड़ी। फिल्म ‘मगधीरा’ में काजल के अपोजिट अभिनेता रामचरण तेजा थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से अधिक कमाई की है। काजल बेस्ट तेलुगु एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट हुई थीं।

 

बॉलीवुड डेब्यू

वहीं काजल अग्रवाल ने बॉलीवुड में डायरेक्टर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘सिंघम’ से डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म में काजल ने अभिनेता अजय देवगन के साथ काम किया था। इससे पहले साल 2004 में आई फिल्म ‘क्यों! हो गया न’ से काजल ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम किया था। इस फिल्म में काजल अग्रवाल ने ऐश्वर्या की बहन का रोल किया था।

 

लॉकडाउन के दौरान हुआ प्यार

काजल की गौतम से मुलाकात सालों पहले एक कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। फर्स्ट मीटिंग के बाद काजल और गौतम के बीच दोस्ती हुई। दोनों करीब 7 साल तक दोस्त रहे और फिर दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया। शादी करने से पहले करीब 3 सालों तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन जब लॉकडाउन में कई हफ्तों तक दोनों की मुलाकात नहीं हो सकी, तो दोनों को एहसास हुआ कि उनको शादी कर लेनी चाहिए। जिसके बाद काजल और गौतम ने शादी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now