भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) के रखरखाव को मजबूत करने के मकसद से मशीनीकृत नाली सफाई, स्वचालित गड्ढा मरम्मत प्रणाली और उन्नत सड़क सफाई प्रौद्योगिकियों को अपनाया है। एनएचएआई ने मंगलवार को बयान में कहा कि इन पहल का उद्देश्य आधुनिक प्रौद्योगिकियों, निवारक रखरखाव उपायों और अनुबंध संबंधी दायित्वों के कड़े अनुपालन के माध्यम से एनएच की गुणवत्ता तथा दक्षता में सुधार करना है।

बयान में कहा गया है कि इन उपायों से एनएच की गुणवत्ता में सुधार होगा, स्थिरता मजबूत होगी और यात्रियों के सफर का अनुभव सुविधाजनक बनेगा। एनएचएआई ने कहा कि मशीनीकृत नाला सफाई, स्वचालित गड्ढा भराई प्रणाली और उन्नत सड़क सफाई तकनीकों के उपयोग से परिचालन दक्षता बढ़ेगी, निवारक रखरखाव को मजबूती मिलेगी और देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों का उपयोग करने वाले लोगों को बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now