पैकेटबंद खाद्य पदार्थों की असली जानकारी छिपाना अब आसान नहीं होगा। आप जो चिप्स, बिस्कुट या कोल्ड ड्रिंक्स बेफिक्र होकर खरीदते हैं, उन पर अब सेहत को नुकसान पहुँचाने वाले तत्वों की जानकारी साफ-साफ देनी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने फूड पैकेजिंग को लेकर उपभोक्ताओं के हित में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।  सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) को निर्देश दिया है कि तय सीमा से अधिक फैट (वसा), शुगर (चीनी) या नमक वाले पैकेटबंद खाद्य पदार्थों के सामने वाले हिस्से (Front) पर अलग से लाल रंग का षट्कोणीय चेतावनी लेबल लगाया जाए। जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने यह आदेश इसलिए पारित किया है ताकि लोग उत्पाद खरीदते समय पोषण संबंधी जानकारी को स्पष्ट रूप से देख सकें। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पैकेटबंद खाद्य पदार्थों के लेबल पर ‘एडेड शुगर’ (Added Sugar) के बजाय ‘टोटल शुगर’और ‘एडेड फैट’ के बजाय ‘सैचुरेटेड फैट’ लिखा जाए। यह नया चेतावनी लेबल पैकेट के मुख्य हिस्से के चार से पाँच प्रतिशत भाग को कवर करेगा। इस आदेश का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोगों को बड़े और स्पष्ट अक्षरों (Bold Letters) में यह जानकारी मिले कि वे क्या खा-पी रहे हैं। सबसे पहले, अदालत ने यह माना कि स्वास्थ्य का अधिकार (Right to Health) एक मौलिक अधिकार है, और इसी तरह यह जानने का अधिकार भी है कि हम क्या खा रहे हैं। यह स्वास्थ्य के अधिकार का एक बुनियादी हिस्सा है, जो कि एक मौलिक अधिकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now