फोटो परिचय-  रन फॉर यूनिटी में शामिल पुलिस कर्मियों की दौड़ को रवाना करते एसपी।

* पुलिस लाइन से निकली रन फॉर यूनिटी, एसपी ने दिखाई हरी झंडी

* सरदार पटेल के योगदान को याद कर दिया राष्ट्रप्रेम और भाईचारे का संदेश

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। इसके बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ लगाकर एकजुटता का परिचय दिया।

इस दौरान पुलिस कर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। आयोजन के माध्यम से देश की एकता को मजबूत करने में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के ऐतिहासिक योगदान को भी याद किया गया। अधिकारियों ने कहा कि आपसी भाईचारा, समरसता और एकजुटता ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला है।

कार्यक्रम में सीओ सिटी एवं लाइन गौरव शर्मा, सीओ यातायात बृजमोहन राय, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन समेत अन्य अधिकारी और पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now