कार्यालय में जनसुनवाई करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
– समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रकरण की नियमित निगरानी की जाएगी। एसपी ने अधिकारियों से कहा कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा उनकी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान कराया जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याएं सुनने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक की इस पहल से फरियादियों को अपनी समस्याएं सीधे शीर्ष अधिकारी के समक्ष रखने का अवसर मिला, जिससे पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now