पिता ने लगाया आरोप
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गांव में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से युवक की अचानक तबियत बिगड़ गई इसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एकारी गांव निवासी सोमनाथ का 18 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार के पेट में दर्द होने पर वह गाँव में मेडिकल स्टोर चला रहे झोला छाप डॉक्टर मलखान के पास इलाज कराने गया। जहाँ डॉक्टर मलखान द्वारा किये गए इलाज से उसकी तबियत बहुत ज़्यादा खराब हो गई तो उसके पिता को जानकारी हुई तुरन्त पिता अपने ई-रिक्शे पर सवार कर उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया तो साथ आए परिजनों में कोहरा मच गया। पुत्र को अस्पताल लेकर पहुंचे पिता सोमनाथ ने बताया कि वह ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। ई-रिक्शा लेकर वह सवारी की तलाश में शहर आया था। दोपहर को जब वह वापस घर पहुंचा तो पता चला कि उसके पुत्र सुमित के पेट मे दर्द हुआ था तो वह गाँव के डॉक्टर मलखान से इलाज करा कर वापस आया जिससे उसकी तबियत बहुत ज़्यादा खराब हो गई है। तुरन्त पुत्र सुमित को अपने ई-रिक्शे पर सवार कर जिला अस्पताल लेकर आये तो यहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
