CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्र्तगत महिला समेत तीन लोगो ने जहरीला पदार्थ आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास के समीप निवासी रामु शाहु की 34 वर्षीय पत्नी शारदा देवी ने परिवारिक कलह के चलते ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तुरन्त परिजन उसको शहर के एक प्राइवेट अस्पताल इलाज के लिए लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उर्मिला देवी की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वहीं सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के थाना क्षेत्र के पंभापुर गांव निवासी लल्लू का 18 वर्षीय पुत्र शुभम सिंह को परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट-डपट दिया। डाँट से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनो को हुई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी राहुल व पायलेट रोहित के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुँचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वहीं किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोला बांध मजरे बरात गांव निवासी अशोक कुमार निषाद का 23 वर्षीय पुत्र अखिलेश निषाद ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजन उपचार के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
