CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर पिलही में रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की बहन ने ससुरालीजनों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के देवर को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य ससुरालीजन मौके से फरार हैं।
जानकारी के अनुसार रामपुर पिलही गांव निवासी राहुल कुमार की पत्नी सीमा देवी की शादी 11 जुलाई 2024 में हुई थी। बताते हैं कि रविवार की शाम संदिग्ध अवस्था में उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका की बहन लक्ष्मी निवासी हाजीपुर गंग ने बताया कि शादी के बाद से ससुरालीजन उसे किसी न किसी बात को लेकर मारते-पीटते थे और रविवार की शाम उसकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now