सम्मान ग्रहण करते फाउंडेशन के गुरमीत सिंह।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिले में रक्तदान और मानव सेवा के क्षेत्र में लगातार मिसाल कायम कर रही सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ने एक बार फिर फतेहपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। संस्था को सामाजिक सरोकारों और रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नेशनल सोशल इम्पेक्ट अवार्ड-2026 एवं वल्र्ड बुक ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय शहीद पथ लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित भव्य राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया गया। समारोह में संस्था की ओर से शोभित सिंह, फूल सिंह मौर्य और गुरमीत सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किया। मुख्य अतिथि के रूप में महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चैहान, लघु उद्योग मंत्री नटवर गोयल, संदीप बंसल, निफा के राष्ट्रीय सचिव अश्विनी सेठी, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी तथा स्माइल मैन के नाम से विख्यात सर्वेश अस्थाना ने ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर संस्था का सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप कुमार दुबे और आलोक अग्रवाल ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now