– कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, न्यायालय भेजा अभियुक्त
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना कोतवाली पुलिस ने नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 221/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत की जा रही विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने नाबालिग अपहृता को सुरक्षित बरामद कर लिया। साथ ही मामले में वांछित अभियुक्त रेहान पुत्र सैकू निवासी अलादातपुर थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल मंगल सिंह, कांस्टेबल अभिषेक यादव एवं महिला कांस्टेबल अंकिता कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now