– 13 लोगों पर हुई कार्रवाई; 430 वाहनों के चालान
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को शांति भंग की आशंका के मद्देनजर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र से 03, थाना खखरेरू से 02, थाना गाजीपुर से 04, थाना ललौली से 01 तथा थाना बकेवर से 03 व्यक्तियों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 430 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 02 वाहनों से कुल 2,000 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now