पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर*CNF)। जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को फरार आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद भर में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम (ईसी एक्ट) से जुड़े एक पुराने मामले में वांछित चल रहे वारंटी अभियुक्त को दबोच लिया। जानकारी के अनुसार केश संख्या 9292/2020, धारा 3/7 ईसी एक्ट से संबंधित वारंटी मो. वकील पुत्र शरीफ अहमद निवासी ज्वालागंज को पुलिस ने उसके क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था और वह काफी समय से पुलिस की निगाह में था। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को ज्वालागंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई। इस सफल अभियान में प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पंकज कुमार एवं कांस्टेबल देवेंद्र पूनिया की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now