CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खखरेरू पुलिस ने नाबालिग अपहरण के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार थाना खखरेरू में दर्ज मुकदमा संख्या 108/2026, धारा 137(2), 87, 352 एवं 351(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त नरेंद्र कुमार पुत्र फेरन निषाद निवासी ग्राम डलिया मजरे नसीरपुर थाना खखरेरू को रविवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अपहृत नाबालिग को पहले ही एक जून को सकुशल बरामद कर लिया गया था। अब मुख्य वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने मामले में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, कांस्टेबल अनुज कुमार सिंह और कांस्टेबल रजनीश शुक्ला की टीम ने अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now