CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। थाने से ड्यूटी करके घर वापस जा रहे होमगार्ड को रास्ते में ब्रेन स्ट्रोक हो जाने से शनिवार को एलएलआर हॉस्पिटल कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
बकेवर थाना क्षेत्र के बिजुरी गांव निवासी 46 वर्षीय होमगार्ड राजेश कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय रजोला प्रसाद 16 जुलाई दिन गुरुवार को जहानाबाद थाने से ड्यूटी करके वापस अपने गांव बिजुरी जा रहे थे। तभी रास्ते में अचानक ब्रेन हेमरेज हो जाने से वह गिर पड़े। जिन्हें आनन फानन में सीएचसी बिन्दकी मे भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने के कारण उन्हें एलएलआर हॉस्पिटल कानपुर के रेफर कर दिया। जहां शनिवार को रात 10 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया दिवंगत होमगार्ड राजेश कुमार यादव की पत्नी सीमा दो पुत्र शिवजीत व गोलू का रो रोकर बेहाल है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार चंद्रिकन गंगा घाट में अंतिम संस्कार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now