नवमनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद जुनैद।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। अमित शाह यूथ ब्रिगेड अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कारी ओसामा बिन जाहिद ने प्रदेश में संगठन मजबूती के उद्देश्य से शहर के सैय्यदवाड़ा मुहल्ला निवासी मोहम्मद जुनैद पुत्र अशफाक हुसैन को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होने उम्मीद जताई कि गृहमंत्री अमित शाह की नीतियों, सिद्धांतों, विचारों एवं उनके द्वारा निरंतर विकसित भारत के लिए किये जा रहे प्रयासों को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य पूर्ण मनोयोग से करेंगे। जैसे ही यह खबर मोहम्मद जुनैद के समर्थकों को लगी तो उनके बीच खुशी दौड़ गई। सोशल मीडिया समेत उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। श्री जुनैद ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्हें महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वह खरा उतरने का काम करेंगे। संगठन को प्रदेश में मजबूती प्रदान करने के साथ ही योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now