– पीड़िता पहले ही सकुशल बरामद, आरोपी को भेजा न्यायालय
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिंदकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। मामले की विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पर गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
पुलिस के अनुसार थाना बिंदकी में दर्ज मुकदमा संख्या 215/2026 में आरोपी ललित पुत्र शिवदयाल निवासी ग्राम आबादी थाना तिंदवारी जनपद बांदा की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87/64 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 की बढ़ोत्तरी की गई। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अपहृत नाबालिग को 24 जुलाई 2026 को ही सकुशल बरामद कर लिया गया था। आरोपी के खिलाफ पहले से भी बिंदकी थाने में एक अन्य आपराधिक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे।
