फोटो परिचय- एसपी अभिमन्यु मांगलिक को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करते जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी।
* सात सौ महिला पुलिसकर्मियों को पर्व मनाने के लिए मिली छुट्टी
* अपराध निरोधक समिति के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को सम्मानित कर जताया आभार
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। करवा चौथ पर जिले में तैनात करीब 700 महिला पुलिसकर्मियों को अवकाश देने के निर्णय की सराहना हो रही है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की इस पहल से कांस्टेबल से लेकर उपनिरीक्षक स्तर तक की महिला पुलिसकर्मियों को परिवार के साथ पर्व मनाने का अवसर मिला।
वहीं, त्योहारों और चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस की भूमिका की सराहना करते हुए गुरुवार को जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों ने एसपी से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देश पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उनके कार्यों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान समिति के सहसचिव शैलेंद्र शरण सिम्पल, संयोजक एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार सोनी, प्राइवेट बस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष फरहत सिद्दीकी तथा समिति के सदस्य चौधरी गुड्डू राइन मौजूद रहे।
