सिटी न्यूज फतेहपुर
फतेहपुर(CNF)। थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामपुर गांव निवासी रामविशाल का पुत्र रामनरेश ने संदिग्ध अवस्था में घर के अन्दर मौत हो गयी। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में आये मृतक के बड़े भाई उमेश चन्द्र पाल के अनुसार उसके भाई ने फंासी लगाने से पहले घर के दरवाजे चारो तरफ से बन्द पहले गैस सिलेंडर से गैस निकाल और आग लगाने के बाद फंासी पर लटक गया। वहीं पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध लगता है। पोस्टमार्टम रिपोट के बाद ही घटना की हकीकत सामने आयेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now