– ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। हाथों की मेहन्दी भी नहीं छूट पाई थी कि शादी के बारा दिन बाद ही विवाहिता विधवा हो गयी। विवाहिता को क्या मालूम था कि उसके पति रिश्तेदार को छोडने गये तो वापस अब कभी नहीं आयेंगे। शहर के सनगांव मोड़ पर अज्ञात ट्रक की चपेट में आ जाने से नवविवाहित दूल्हे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के चक्की गाँव निवासी सन्नू के 32 वर्षीय पुत्र श्यामू की 19 जून को राधा नगर थाना क्षेत्र घनसूनपुर गाँव निवासी रेशु देवी के साथ शादी हुई थी और 27 जून को चैथी थी। शादी समारोह में शामिल होने वाले रिस्तेदार वापस अपने घरों को जाने लगे तो श्यामू अपनी दहेज वाली बाइक पर और उसके चाचा रामू का पुत्र गोलू दूसरी बाइक पर रिश्तेदार को सवार कर रेलवे स्टेशन छोड़कर वापस अपने घर जा रहे थे। जब इनकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर नऊवाबाग सनगांव मोड़ के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार डम्पर ने श्यामू की बाइक को टक्कर मार दिया। डम्पर की टक्कर से बाइक चालक श्यामू रोड़ पर गिर गया और डम्पर उसको कुचलता हुआ निकल गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर जब मृतक के परिजनों को हुई तो रोते बिलखते परिजन पहुंचे। जहाँ काफी समय तक कोहराम मचा रहा। सभी रो-रो कर बेहाल रहे। समय बदलते देर नही लगती। जिस घर में खुशियों का माहौल था उसी घर में कोहराम मचा हुआ है। उसको तो पता ही नही कि जिसके हाथों की मेहदी का रंग भी अभी फीका नही होने पाया उसका सुहाग उजड़ गया।
