फोटो परिचय-  पुलिस लाइन में व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर आयोजित गोष्ठी में दिशा-निर्देश देते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।

– एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ को प्रभावी बनाने पर दिया जोर

– व्यापारियों, उद्यमियों और सर्राफा कारोबारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और कारोबार के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस प्रशासन ने सक्रियता बढ़ाई है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर व्यापारी सुरक्षा से जुड़े मामलों की समीक्षा की। बैठक में व्यापारियों, उद्यमियों और सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उनकी शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि व्यापारियों से जुड़ी सुरक्षा संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। समस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो और प्रत्येक मामले में आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की आवश्यकता भी बताई।

गोष्ठी में पुलिस और व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि व्यापारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाते हुए उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाएं, जिससे व्यापारी बिना किसी भय के अपने प्रतिष्ठानों और कारोबार का संचालन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now