फोटो परिचय- डॉ. मान सिंह यादव की जीत की खुशी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाते सपा कार्यकर्ता।
* खागा के चंदापुर गढ़ा में कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
* सत्य प्रकाश यादव ने मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का जताया आभार
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव की दोबारा जीत पर खागा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ खुशी मनाई। चंदापुर गढ़ा में सपा के खागा उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव के आवास पर मिष्ठान वितरण कर जीत का जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जाहिर की और इस सफलता के लिए मतदाताओं के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर सत्य प्रकाश यादव ने डॉ. मान सिंह यादव की जीत पर उन्हें और समाजवादी पार्टी के संगठन को बधाई देते हुए कहा कि चुनाव में मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जीत की खुशी साझा की।
कार्यक्रम में सर्वजीत, कमलेश निषाद, अतर सिंह, भूपनारायण निषाद, मोतीलाल निषाद, अभय शर्मा, प्रवीण शर्मा, शाहनवाज हुसैन, रामभवन पासी, राजू यादव और राजेश यादव सहित गढ़ा के बूथ एवं सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे। सभी ने डॉ. मान सिंह यादव की जीत पर हर्ष व्यक्त किया और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। मिष्ठान वितरण कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
